Khwab Ki Tabeer (स)

सदका देना

बीमारी से छुटकारा पाए, खाये तो सख्त दिल वाला हो |

संदूक

भरोसे लायक कनीज मिले या हमख्वाबा ताबेदार हो |

सनम

सूरत बातिला आकर झूठ बोले |

सनम को पूजना

दीन के मामले में झूठ बोले |

सन्दल

नेकनामी मशहूर हो, आलिम बुजुर्ग और मोतदीन होने की निशानी है |

सफ़ेद व काला बाल

लड़का पैदा हो इज्जत बढे |

सर अपना कटा देखना

हजार दिरम या दीनार पाए |

सर अपना छोटा देखना

तन्ज की निशानी है |

सर अपना जानवर सा देखना

उस जानवर में जितनी ताक़त हो उसी हिसाब से देखने वाले की बहादुरी और हिम्मत

सर अपना मुंडवाना

अपने अहले बैयत से फ़साद करे |

सर अलग होना

मखदूम करीबी लोगों से जुदाई मगर हाकिम का अदीब हो |

सर के बाल कटे देखना

औरत को शौहर तलाक़ दे या गुस्से से निकाल दे या खुद ही घर से निकल जाए |

सर जानवर का कटा

नफ़ा व तौक़ीर व इज्जत नसीब हो |

सर पर आदमी

सरदार मखदूम हो, दुश्मन मादूम हो |

सर पर आपको देखना

दीन की बेहतरी हो, दुनिया की फ़िक्र से छुटकारा हो |

सर पर सोना

सफ़र की निशानी है |

सर में तेल डालना

अगर तेल मुवाफ़िक हो तो जेब व जीनत ज्यादा हो वरना फ़िक में मुब्तला हो |

सराय तंग व अंधेरी

उदासी में मुब्तला रहे, गम बहुत ज्यादा हो |

सराय बड़ी

तवंगरी व ऐश की निशानी है |

साग

लड़ाई झगड़े से बेचैनी हो |

साग की शाख हाथ में

फ़ित्ना व फ़साद सेएहतियात हो |

सान

अच्छी तकरीर हो जो की असरदर हो |

सांप

अगर काला हो तो दौलत मिले वरना तकलीफ पहुंचे |

सांप

दुश्मन से तकलीफ पहुंचे |

सांप का गोश्त खाना

दुश्मन का माल हाथ आए |

सांप का छत से गिरना

बादशाह या हाकिम से रंज हो |

सांप को अपना फरमानबरदार

बादशाह का खजाना बेकार ही में बर्बाद हो |

सांप को मारना

दुश्मन से लापरवाह हो, छिपे हुए राज मालूम हों और सब खतरनाक जानवरों की यही ताबीर है |

सांप से बात करना

दुश्मन से फायदा पहुंचे |

साबुन

दिल साफ़ हो जाए |

सामने के दांत गिरना

लड़का या ख्वाहर से मिले, दिल फरहत में रहे निचे के गिरें तो लवाहकींन से मुराद है |

सामने के दांत देखना

ख़ुशी हासिल होने की दलील है |

सितारा

बादशाह मेहरबान हो, हाकिम हलीम हो |

सितारा

बादशाह मेहरबान हो, हाकिम हलीम हो |

सितारा खाना

माल डूबे, रंज व ताब हो |

सितारे बहुत से

सल्तनत के कारोबार में इंतजाम हो, इज्जत के काबिल हो, मालामाल हो |

सीना चौड़ा

जवांमर्दी में मशहूर हो |

सुई बड़ी

दो एक देखे तो वह आला जिस से काम कर रहा हो बेहतर व उम्दा मिले, वरना रंज हासिल हो |

सुरमा हाथ में देखना

दौलत-मंदी की निशानी है |

सुरमे की सिलाई

लड़का पैदा हो, फरहत व ख़ुशी हासिल हो |

सुराही

गुलाम या लौंडी भलाई चाहने वाली मिले |

सुरैया ( एक तारा )

मर्तबा बढ़े, खुश व खुर्रम रहे |

सुर्मा

अक्ल व बीनाई बढ़े माल हाथ आए लड़का पैदा हो जिससे ख़ुशी हो |

सुर्मा लगाना

दीन के काम में कोशिश करे लोगों की निगाह में अजीज रहे |

सुर्मादानी

औरत खुशरू मिले |

सूरज की तरह अपना मुंह देखना

हुकूमत तवानाई हासिल हो सेहत अच्छी हो |

सूरज की रौशनी

बेहतरीन माल की निशानी है |

सूरज को आसमान से उतरते देखना

ऊंचा मर्तबा मिलने की निशानी है | सूरज और चाँद व सितारे को देखना हुकूमत हासिल हो, दीन का इल्म पूरा हो |

सेब

राहत व ऐश हासिल हो हुनरमंद लड़का हो |

सोहबत करनी मजहुला औरत से

अगर दिल में असर जाहिर हो तो बहुत ज्यादा फायदा हो |

सोहबत करनी मर्द से

अगर वह आदमी इज्जत वाला हो तो ख्वाब देखने वाले को फायदा पहुंचे |

स्याही

कौम के सरदार होने की खुशखबरी है |

स्याही कपडे पर

अगर वह आदमी लिखने वाला नही है तो बर्स का मर्ज या फफोला हो और जो लिखने वाला हो तो अख्तियार में बट्टा लगे |